सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vice President to be chief guest at AIIMS convocation

Rishikesh News: एम्स के दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vice President to be chief guest at AIIMS convocation
विज्ञापन

Trending Videos
एम्स के छठवें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि हाेंगें। समारोह 23 अप्रैल को एम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। एम्स के दीक्षांत समारोह में पहली बार उपराष्ट्रपति शामिल हो रहे हैं। इससे पूर्व राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर चुके हैं। ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। यहां नर्सिंग काॅलेज में बीएससी व एमएसी नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। एम्स में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 20213 में हुई थी। संस्थान के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस व नर्सिंग पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान में संचालित होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाती है।एम्स प्रशासन ने बताया कि छठवां दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित होगा। सफल आयोजन के लिए एम्स ने कमेटियों का गठन किया है। एम्स प्रशासन का कहना है तैयारियां अंतिम चरण में हैं।एम्स का पहला दीक्षांत समारोह 3 नवंबर 2018 को हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्रों को उपाधि बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed