{"_id":"6a04f03e818e5eb27e02bd44","slug":"elderly-man-burnt-alive-in-hut-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-970809-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: झोपड़ी में लगी आग, बेटों की आंखों के सामने जिंदा जला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: झोपड़ी में लगी आग, बेटों की आंखों के सामने जिंदा जला बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 14 May 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
खदरी खड़क माफ में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि उनके बेटे सामने खड़े होकर पिता को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावह लपटों ने उन्हें अंदर जाने तक नहीं दिया।बुधवार को श्यामपुर चौकी पुलिस व फायर सर्विस को करीब एक बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि खदरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक झोपड़ी में आग लगी हुई है। सूचना पर अपर उप निरीक्षक मनोज रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 1 बजकर 34 मिनट पर फायर सर्विस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे। आग बुझाने के बाद झोपड़ी के भीतर एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जली अवस्था में मिला। परिजनों ने मृतक की पहचान मंगत सिंह (74) पुत्र दिवंगत धर्म सिंह निवासी खदरी खड़क माफ के रूप की। परिजन बगल में ही दूसरी झोपड़ी में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि जब वह जलती हुई झोपड़ी में पहुंचे तो आग के विकराल होने के कारण अंदर नहीं घुस पाए। झोपड़ी के ऊपर प्लास्टिक रखा हुआ था जो जलकर गलने से टपक रहा था। मंगत सिंह के तीन बेटों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है और किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई है। बावजूद इसके घटना की जांच की जा रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।