फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Event Organized to Mark Youth Congress Foundation Day

Rishikesh News: युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Sun, 09 Aug 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 09 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Event Organized to Mark Youth Congress Foundation Day
ऋषिकेश। युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव भारती के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने शहर में आमजन को मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। रविवार को कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज बनकर लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। युवा देश के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और युवा कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करने का काम जारी रखेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अंकुश प्रकाश ने कहा कि युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। हम इंदिरा गांधी जी को नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अखिल गुलियल, विशाल भारती, यतीश सिंह, अभिषेक वर्मा, उदित झा, नैतिक, सचिन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed