फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Children Bring Enthusiasm to Cleanliness Drive

Rishikesh News: स्वच्छता अभियान में बच्चों ने भी बढ़ाया उत्साह

Sun, 09 Aug 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 09 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Children Bring Enthusiasm to Cleanliness Drive
डोईवाला। जीवनवाला ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रविवार को कॉलोनी से फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों और कॉलोनी के बच्चों ने श्रमदान कर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से उनमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। उपस्थित लोगों ने भी घर और आसपास की नियमित साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। इस दौरान भीम बहादुर, चिंतामणी, वार्ड सदस्य माया, वार्ड सदस्य अजीत सिंह हन्नी, पूर्व वार्ड सदस्य रमनदीप सिंह, वार्ड सदस्य परविंदर कौर, इंदर सिंह, लाल बहादुर, रामकुमार, हीरा देवी, बबलू अधिकारी, पार्वती, पूरन, प्रकाश श्रेष्ठ, कुणाल गिरी, शुभम क्षेत्री, दीपिका क्षेत्री, अलीशा थापा, सूरज थापा, चमन क्षेत्री, पवन, विनय थापा, संकेत थापा, शान्तनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed