{"_id":"6a7878463b61edb63b081dfb","slug":"traffic-pressure-rises-with-dak-kanwar-crowds-surge-on-citys-internal-routes-too-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-144869-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डाक कांवड़ के साथ बढ़ा वाहनों का दबाव, शहर के आंतरिक मार्गों पर भी उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डाक कांवड़ के साथ बढ़ा वाहनों का दबाव, शहर के आंतरिक मार्गों पर भी उमड़ी भीड़
Sun, 09 Aug 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाइपास पर दोपहिया वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने बदला रूट, बाजार और आंतरिक मार्गों से गुजरे कांवड़िए, स्थानीय लोग हुए परेशान
डाक कावंड शुरु, दोपहिया वाहनों की लगी रही लंबी लंबी लाइनें
- हर गलियों में लगे बम भोले के जयकारे
- कांवड यात्रियों के वाहनों के पैक रही सड़कें
ऋषिकेश। डाक कांवड़ शुरू होते ही तीर्थनगरी कांवड़ियों के हजारों वाहनों से भगवामय हो गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों और बाइपास मार्ग पर दोपहिया वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण पुलिस को यातायात का रूट बदलना पड़ा। कांवड़ियों के वाहनों को बाजार और आंतरिक मार्गों से भेजे जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहर की गलियां भी पैक रहीं। इस दौरान कई स्थानों पर कांवड़ियों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई।
डाक कांवड़ शुरू होने के बाद सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाक कांवड़ के ट्रकों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने श्यामपुर पुलिस चौकी से ट्रकों को आईडीपीएल पार्किंग की ओर भेजा जहां से कांवड़िये पैदल पशुलोक बैराज-बाघखाला होते हुए नीलकंठ रवाना हुए। वहीं, हाईवे पर आने वाले कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को बाइपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।बाइपास मार्ग पर गौरा देवी चौक और इंद्रमणि बडोनी चौक के पास जाम जैसे हालात बनने पर पुलिस ने कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को श्यामपुर पुलिस चौकी से आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी और बाजार की ओर भेजना शुरू किया। इसके चलते बाजार और आंतरिक मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई। कांवड़िये अलग-अलग मार्गों से नीलकंठ की ओर रवाना होते रहे। कई कांवड़िये कोयलघाटी चौक से पशुलोक बैराज होते हुए नीलकंठ पहुंचे। कुछ घाट चौक से रेलवे रोड, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और गौरादेवी चौक होते हुए आगे बढ़े जबकि कुछ देहरादून रोड से इंद्रमणि बडोनी चौक पहुंचे। वहीं, कुछ कांवड़िये राष्ट्रीय राजमार्ग से कैलाश गेट, रामझूला और गरुड़चट्टी होते हुए नीलकंठ की ओर रवाना हुए। बाजार के अंदर कांवड़ियों के वाहनों और भीड़ बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बाजार में ग्राहकों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम नजर आई।
-- -- -- -- -- -
जिद पर अड़े कांवड़िये
तीन बजे करीब आईडीपीएल की पार्किंग से कांवड़िये अपने ट्रक लेकर देहरादून होकर करनाल जाने लगे। जैसे ही कांवड़ियों का ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक पर पहुंचा ट्रक को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार, रुड़की होकर ही करनाल जाने को कहा लेकिन कांवड़िये अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार की ओर से समझाने के बाद कांवड़ियों ने अपना वाहन वापस मोड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गलियों में लगता रहा जाम
कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को बाजार के अंदर से भेजे जाने के कारण शहर की कई गलियों में जाम जैसे हालात बने रहे। दोपहर बाद चौदहबीघा पुल से आईएसबीटी मोड़ तक दोपहिया वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात रेंग-रेंगकर चला। सुबह से ही कई कांवड़िए इंद्रमणि बडोनी चौक से शॉर्टकट के लिए आईएसबीटी पहुंच रहे थे। यहां से वे चौदहबीघा के अंदरूनी मार्ग से रामझूला होते हुए तपोवन की ओर जा रहे थे। हालांकि, चौदहबीघा पुल पर पुलिस ने कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को ढालवाला की ओर डायवर्ट किया। वहीं, कुछ दोपहिया वाहन रामझूला से कैलाश गेट और चौदहबीघा के अंदरूनी मार्ग से आईएसबीटी होते हुए बाइपास मार्ग पर पहुंचते रहे। दोपहर बाद वाहनों की संख्या बढ़ने पर चौदहबीघा पुल से आईएसबीटी मोड़ तक जाम जैसी स्थिति बनी रही और वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।
-- -- -- -- -- --
कोट-
सड़कों पर डाक कांवड़ के ट्रकों और दोपहिया वाहनों का दबाव था। सभी चौक चौराहों पर पुख्ता के इंतजाम किए गए थे।
- प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक, ऋषिकेश