सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Green cards will be made at three counters.

Rishikesh News: एआरटीओ कार्यालय में तीन काउंटरों पर बनेंगे ग्रीन कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Green cards will be made at three counters.
विज्ञापन

Trending Videos
एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा के लिए तीन काउंटरों पर ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर दी गई है। चारधाम यात्रा के लिए दूसरे जिलों से भी कर्मचारी भी आएंगे। जल्द ही उनकी ड्यूटी भी लगाई जाएगी।



परिवहन विभाग की ओर से पहले ग्रीन कार्ड बनाने की तारीख 23 मार्च तय की गई थी लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते परिवहन विभाग की ओर से तारीख तय नहीं की गई है। एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड आठ नंबर काउंटर पर बनेंगें। इस काउंटर के अंदर कमरे में तीन अन्य काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। एआरटीओ कार्यालय परिसर में आठ नंबर काउंटर के अंदर तीन काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की ड्यूटी में जल्द ही अन्य जनपदों से भी कर्मचारी पहुंच जाएंगे। कर्मचारियों के आने के बाद उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान सड़क पर जाम न लगे के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed