{"_id":"69850bac91f2098653001b2c","slug":"if-the-bill-is-not-paid-the-electricity-will-be-cut-off-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-895273-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बिल जमा नहीं करने वाले विभागों की होगी बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बिल जमा नहीं करने वाले विभागों की होगी बत्ती गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर ऊर्जा निगम का बिजली का करोड़ों का बकाया है। ऊर्जा निगम ने विभागों को पत्र भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा है। जो विभाग बकाया जमा नहीं करेंगे, ऊर्जा निगम की ओर से उनके बिजली के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
ऊर्जा निगम बड़े बकायेदारों पर जल्द कार्रवाई करने जा रहा है। ऊर्जा निगम का विभिन्न विभागों पर 60 करोड़ से अधिक का बकाया है। सबसे बड़े बकायेदारों में जल संस्थान, जल निगम व नलकूप विभाग हैं। इन पर 21 करोड़ से अधिक का बकाया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी बकायेदारों को जल्द भुगतान के लिए पत्र भेजा गया है। भुगतान नहीं किए जाने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
-- -
इन विभागों पर है बकाया
- जल संस्थान/जल निगम/ नलकूप खंड- 21.98 करोड़
- आईडीपीएल फैक्टरी- 09 करोड़
- नगर निगम- 5.65 करोड़
- स्वास्थ्य विभाग- 10.78 लाख
- वन विभाग- 71.41 हजार
- शिक्षा विभाग- 81.55 हजार
- पुलिस विभाग- 39.35 हजार
- लोनिवि- 27.14 हजार
-- -
कोट-
ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों से वसूली करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। जो विभाग समय पर बकाया जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में अन्य उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए शिविर लगाए जाएंगे। - शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम ऋषिकेश
Trending Videos