{"_id":"6a6bbf4bb20668259d02a4fe","slug":"im-feeling-really-strange-sorry-mama-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1030957-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मन बहुत अजीब सा हो गया है... सॉरी मम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मन बहुत अजीब सा हो गया है... सॉरी मम्मा
Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
सृष्टि
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन बहुत अजीब सा हो गया है... 6 महीने से सह रही हूं... अब और सहा नहीं जाता... मनहूस हूं... सॉरी मम्मा... ये महज कुछ शब्द नहीं हैं, बल्कि एक बेटी की टूटती हुई उम्मीदों की आखिरी गवाही है। एक ऐसा दर्द, जो शायद वह किसी से कह नहीं सकी। एक ऐसी पुकार, जिसे समय रहते कोई सुन नहीं पाया।
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया है। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है, वह हर संवेदनशील इंसान को भीतर तक हिला देने वाली है।
श्रीनगर गढ़वाल की श्रीकेाट निवासी सृष्टि की शादी पिछले वर्ष नवंबर में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। वहीं सृष्टि शिक्षिका (प्रवक्ता) थी। शादी के करीब तीन महीने बाद उसके ससुर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। आरोप है कि इस प्राकृतिक घटना का दोष भी सृष्टि पर मढ़ दिया गया। उसे मनहूस कहा जाने लगा। हर दिन ताने, अपमान और मानसिक प्रताड़ना उसके हिस्से में आने लगी। जिस बेटी ने सात फेरे लेकर एक नया घर बसाने का सपना देखा होगा, उसी घर में उसे उसकी पहचान से नहीं, बल्कि मनहूस जैसे अपमानजनक शब्द से पुकारा जाने लगा। शादी के नौ माह बाद सृष्टि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
फिलहाल सृष्टि की मौत को लेकर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के दावे अलग-अलग हैं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वाले हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की मां ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।