फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Massive Crowds During Two-Day Break; Severe Traffic Jams in Pilgrimage Town

Rishikesh News: दो दिन की छुट्टी में उमड़ी भीड़, तीर्थनगरी में लगा भीषण जाम

Sun, 16 Aug 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Massive Crowds During Two-Day Break; Severe Traffic Jams in Pilgrimage Town
- दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी से पहुंचे पर्यटक, नीलकंठ जाने वाले शिवभक्त भी बढ़े; शिवपुरी से तपोवन पहुंचने में लगे दो घंटे
विज्ञापन

- आजादी के जश्न में जाम की कैद में तीर्थनगरी
ऋषिकेश। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंचे पर्यटक और नीलकंठ जाने वाले शिवभक्तों के कारण शनिवार-रविवार को तीर्थनगरी में जाम की स्थिति रही। रविवार को शिवपुरी से तपोवन पहुंचने में दो घंटे से अधिक समय लगा। हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक वाहन रेंगते रहे।
शनिवार को त्रिवेणीघाट चौक से रामझूला तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। ऋषिकेश से रामझूला जाने वाले कई लोग जाम के कारण पैदल ही निकल पड़े। हाईवे पर जाम लगने के कारण ऑटो और विक्रम चालकों ने चौदहबीघा-भजनगढ़ रोड की ओर वाहनों का रुख कर दिया, जिससे गलियों में भी लंबी लाइनें लग गईं। कांवड़ यात्रा में आए पुलिस बल की वापसी के बाद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए गिने-चुने पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान ही तैनात रहे। शनिवार शाम गंगा आरती के दौरान त्रिवेणीघाट चौक से त्रिवेणीघाट तक भारी भीड़ रही और जाम जैसी स्थिति बनी रही। इसी भीड़ के बीच पुलिस वाहनों को त्रिवेणीघाट की ओर भेजती रही।
विज्ञापन

----------
रविवार को भी नहीं मिली राहत-----------रविवार को चंद्रभागा पुल, कैलाश गेट, मधुवन आश्रम गेट, रामझूला और तपोवन तक वाहन रेंगते रहे। तपोवन से ब्रह्मपुरी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। वाहन चालकों ने सड़क पर तीन-तीन लाइनें बना ली थीं। शिवपुरी से तपोवन पहुंचने में दो घंटे से अधिक लग गए। यातायात पुलिस मुनिकीरेती की ओर से वाहनों को डायवर्ट नहीं किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई। मौके पर यातायात पुलिस मुनिकीरेती के जवान भी नजर नहीं आए। जाम की स्थिति को लेकर यातायात निरीक्षक मुनिकीरेती को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट-
शनिवार को वाहनों का ज्यादा दबाव था। रविवार को चंद्रभागा पुल से कैलाश गेट तक वाहनों का दबाव था। रामझूला पुल बंद होने के कारण नीलकंठ जाने वाले यात्री जानकी सेतु का प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है।-- प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed