{"_id":"6a81af25669d01b4390b49b2","slug":"sky-resounds-with-patriotic-slogans-on-independence-day-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-145163-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ आसमान
Sun, 16 Aug 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की अस्सीवीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट द्वितीय में प्रधानाध्यापिका रीता रानी ने ध्वजारोहण किया। रापूमावि कोठारी मोहल्ला में प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सोलंकी ने भी ध्वज फहराया। स्कूली बच्चों ने बैंड-बाजों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक अर्पण युद्धवंशी ने ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। दून एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दून भवानी स्कूल रानीपोखरी में प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल और चार्ल्स वेन एकेडमी में प्रधानाचार्य नीलम त्रिपाठी ने भी ध्वजारोहण किया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वायड टीम ने विस्फोटक पदार्थों की पहचान का प्रदर्शन किया, साथ ही प्रशिक्षित डॉग ने कई राष्ट्रीय ध्वजों के बीच तिरंगे को पहचाना। कमांडो टीम ने आपात स्थिति में एयरपोर्ट की सुरक्षा का प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि हवाई यात्रियों के लिए आगमन क्षेत्र में नए शौचालय बनाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के अंदर पुस्तकालय और बच्चों का क्षेत्र भी तैयार किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर एयरपोर्ट पर उच्च सतर्कता जारी रही, जिससे सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन