फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Power lines to go underground in Muni Ki Reti-Dhalwala and Tapovan

Rishikesh News: मुनि की रेती-ढालवाला और तपोवन में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें

Sun, 16 Aug 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Power lines to go underground in Muni Ki Reti-Dhalwala and Tapovan
121 करोड़ की योजना से बदलेगी विद्युत व्यवस्था, आठ मिनी बिजलीघरों के बेसमेंट तैयार
विज्ञापन

ढालवाला। मुनि की रेती-ढालवाला और तपोवन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए करीब 121 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। आरडीएसएस योजना के तहत क्षेत्र की 11 केवी, 33 केवी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और वन विभाग से अनुमति मिल चुकी है जबकि अन्य संबंधित विभागों से अनुमति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
परियोजना के तहत मुनि की रेती से तपोवन तक सड़क किनारे लगे खुले तारों और विद्युत ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित किया जाएगा। क्षेत्र में आठ मिनी बिजलीघरों के बेसमेंट तैयार हो चुके हैं। इनमें 990 केवीए और 630 केवीए क्षमता के मिनी बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मिनी बिजलीघर में दो फीडर होंगे जिससे एक फीडर में खराबी आने पर दूसरे से आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। एनएच, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग से जरूरी अनुमति मिलते ही मशीनरी व कर्मचारियों को मौके पर उतारा जाएगा। बरसात के बाद लाइन भूमिगत करने के लिए रोड कटिंग और खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। संभव हुआ तो आंतरिक गलियों में भी विद्युत लाइनें भूमिगत की जाएगी।
विज्ञापन

कोट-तपोवन, मुनि की रेती ढालवाला और चौदह बीघा में विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना है। इसके लिए कार्य शुरु कर दिया गया है। कुंभ से पहले कार्य को पूरा किया जाएगा। एनएस नेगी, एसडीओ, यूपीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed