{"_id":"6a81be3026d3d4190b0189c5","slug":"aditya-wins-gold-medal-at-national-sailing-competition-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145182-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आदित्य ने राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आदित्य ने राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Sun, 16 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डोईवाला के युवा खिलाड़ी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
डोईवाला। कान्हरवाला निवासी आदित्य रावत ने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सब-जूनियर नौकायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। आदित्य की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आदित्य की सफलता पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और समाजसेवी राजन गोयल ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि आदित्य की उपलब्धि से डोईवाला के साथ पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। उन्होंने आदित्य को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कर्नल रघुवीर भंडारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, देवेंद्र सेमल्टी, कैप्टन भगत सिंह राणा, राजेंद्र बढ़ोनी और प्रेम सिंह पम्मी राज सहित अन्य लोगों ने भी आदित्य को बधाई दी।