सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People gathered at Triveni Ghat for Holika Puja.

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर होलिका पूजन के लिए उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 03 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
People gathered at Triveni Ghat for Holika Puja.
06- त्रिवेणी घाट पर होलिका पूजन करते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तीर्थनगरी में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर होलिका पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष रूप से त्रिवेणी घाट परिसर में होलिका पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।
Trending Videos


हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। मान्यता के अनुसार श्रद्धालु प्रातः काल से ही गाय के गोबर के उपले, अनाज, नमक, पीली सरसों, कपूर, हरी इलायची, लौंग और गुड़ अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पं. आदित्य शर्मा ने बताया कि होली पर्व पर होलिका दहन का विशेष धार्मिक महत्व है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग होलिका पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उपलों की माला बनाकर होलिका की पूजा करते हैं, जिसे होलिका के अंग के रूप में मान्यता है।

पं. शर्मा के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन रात्रि 1:30 बजे किया गया। दहन से पूर्व रात्रि 1:23 बजे प्रह्लाद, जो ध्वज रूप में विराजमान होते हैं, उन्हें होलिका से उतारा जाएगा, इसके बाद विधिवत होलिका दहन होगा।



होलिका दहन के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर विशेष आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें युवाओं के लिए गुलाल की होली और महिलाओं के लिए लड्डू की होली की व्यवस्था है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की अग्नि में नई फसल की बालियां अर्पित करने से घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, होलिका की राख को शुभ और रोगनाशक माना जाता है, जिससे श्रद्धालु इसका तिलक भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed