सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers postponed the strike

Rishikesh News: उप श्रमायुक्त के आश्वासन पर श्रमिकों ने किया धरना स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Workers postponed the strike
विज्ञापन
लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी द्वारा सेवा समाप्ति से आक्रोशित श्रमिकों ने सोमवार को उप श्रमायुक्त के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना 10 दिनों के लिए स्थगित कर दी है। श्रमिकों ने बताया कि उप श्रमायुक्त ने होली पर्व के बाद 13 मार्च को पुन: वार्ता कर सकारात्मक समाधान निकालने के लिए आश्वस्त किया है।
Trending Videos


माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी ने कई श्रमिकों को बाहर कर दिया था, जिससे आक्रोशित श्रमिक कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरना देकर आवाज उठा रहे थे। सोमवार को उप श्रमायुक्त ने वार्ता कर श्रमिकों को आश्वस्त किया कि होली पर्व के बाद 13 मार्च को दोबारा वार्ता कर उचित समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप सिंह नेगी ने बताया कि उप श्रमायुक्त को श्रमिकों ने सभी समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। लिहाजा आगामी दस दिनों के लिए धरना स्थगित किया जा रहा है। यदि कोई हल नहीं निकला तो श्रमिक दोबारा आंदोलन करेंगे। इस दौरान ऋषिपाल रावत, विमल सिंह, पवन नेगी, प्रकाश थापा, मुकेश कुमार, बलदेव सिंह, मोहित नेगी, निखिल लिंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed