{"_id":"6af7064d742c4315c302b06a","slug":"school-auditorium-resonates-with-chhath-songs-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-148806-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छठ गीतों से गूंजा विद्यालय का सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छठ गीतों से गूंजा विद्यालय का सभागार
Fri, 13 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र राजकीय इंटर कॉलेज में 16 छात्र-छात्राओं ने दी लोकगीतों की प्रस्तुति
ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित वीरभद्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर पारंपरिक छठ गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने शीतली बयरिया और ‘शीतल दूजे पनिया कब देब देवता तू आके दर्शनिया’ जैसे लोकगीतों से सभागार को भक्तिमय बना दिया।विद्यालय की संगीत शिक्षिका मोनिका रौतेला ने कहा कि पारंपरिक लोकगीत छठ पर्व की पहचान हैं। ये गीत नई पीढ़ी को लोकसंस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ छठी मइया के आह्वान का माध्यम भी हैं। वहीं, प्रधानाचार्य ने कम समय में छात्राओं की बेहतर तैयारी और सुंदर प्रस्तुति की सराहना करते हुए तीर्थनगरी में छठ पर्व मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सोनिया, कोमल, शिवानी कुमारी, सोनाली, आशा, शिवानी, गायत्री, पूजा कुमारी, राजकुमारी, साक्षी, अंशिका, सलमा, अमन, कृष्णा, समीश और सलोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।