{"_id":"6af70fa91c1d07178407ef7c","slug":"prior-admission-must-be-cancelled-to-participate-in-mop-up-counselling-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148814-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मॉपअप काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए पहले निरस्त कराना होगा पूर्व में लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मॉपअप काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए पहले निरस्त कराना होगा पूर्व में लिया प्रवेश
Fri, 13 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
बीएएमएस की रिक्त सीटों पर 17 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, 23 और 24 को होगी भौतिक काउंसिलिंग
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की बीएएमएस मॉपअप राउंड काउंसिलिंग में मनपसंद कॉलेज में प्रवेश पाने के इच्छुक पहले से प्रवेशित अभ्यर्थियों को अपना मौजूदा प्रवेश निरस्त कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें मॉपअप काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने की अनुमति मिलेगी। प्रवेश निरस्त होने से रिक्त होने वाली सीट भी काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत किसी अन्य पात्र अभ्यर्थी को आवंटित की जाएगी।
विश्वविद्यालय बीएएमएस पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों को भरने के लिए 17 नवंबर से मॉपअप काउंसिलिंग शुरू करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 17 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे। 21 नवंबर को रात 11:30 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर को आरक्षित श्रेणी और 24 को अनारक्षित राज्य कोटे व अखिल भारतीय कोटे के अभ्यर्थियों की भौतिक काउंसिलिंग होगी। सीटों का आवंटन विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग बोर्ड की ओर से किया जाएगा। काउंसिलिंग के दौरान ही अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 25 नवंबर को दोपहर एक बजे तक पूरी करनी होगी। मॉपअप राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर है, जिन्हें पहले चरणों में सीट आवंटित हो चुकी है लेकिन वह अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। हालांकि, कॉलेज बदलने की इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उन्हें पहले वर्तमान कॉलेज में लिया गया प्रवेश छोड़ना होगा। मॉपअप राउंड काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने के लिए ऐसे छात्रों को नए सिरे से आवेदन करना होगा और शुल्क भी जमा करना होगा।
- पूर्व प्रवेशित छात्रों को मॉपअप राउंड में प्रतिभाग करने के लिए अपना प्रवेश निरस्त करवाना होगा, ऐसे छात्रों को नए सिरे से आवेदन करने के साथ ही शुल्क भी जमा करना होगा। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आर्युवेद विवि।