Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of the Gauhari Mafi road to begin soon following approval from the Wildlife Board

Rishikesh News: वन्य जीव बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द होगा गौहरी माफी सड़क का निर्माण

Fri, 13 Nov 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 13 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of the Gauhari Mafi road to begin soon following approval from the Wildlife Board
- वित्तीय स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण, रायवाला और प्रतीतनगर के ग्रामीणों को भी होगा लाभ
विज्ञापन

साढ़े तीन सौ परिवारों को मिलेगा लाभ
रायवाला। गौहरी माफी को हरिद्वार हाईवे से जोड़ने वाले सत्यनारायण-गंगा लहरी वन मोटर मार्ग को पक्का करने के लिए केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से गुजरने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण शुरू होगा। इससे गौहरी माफी के करीब 350 परिवारों के साथ रायवाला और प्रतीतनगर ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। इस मार्ग को पक्का करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन पार्क कानून के चलते निर्माण कार्य अटका हुआ था। यह मुद्दा पंचायत से लेकर लोकसभा तक उठाया गया। बीते छह जनवरी को राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में सड़क निर्माण को मंजूरी देकर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। सत्यनारायण मंदिर से गौहरी माफी तक बनने वाले इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। साथ ही स्पीड ब्रेकर और वन्यजीवों से सुरक्षा संबंधी साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। सड़क बनने से गौहरी माफी के ग्रामीणों को प्रतीतनगर रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे इंतजार से भी निजात मिलेगी और हाईवे तक पहुंचना आसान होगा।


- सत्यनारायण-गंगा लहरी सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय वन्य जीव बोर्ड से अनुमति मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। - गौरव नेगी, रेंज अधिकारी मोतीचूर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed