सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The asphalting work of Neelkanth Motor Road stopped

Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग का डामरीकरण का काम रुका

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 13 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The asphalting work of Neelkanth Motor Road stopped
विज्ञापन
खाड़ी देशों में युद्ध के कारण तारकोल के दाम बढ़ने से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटरमार्ग पर गरुड़चट्टी से दिउली मलेलगांव के बीच चल रहा डामरीकरण का काम बीते 15 दिनों से ठप है। कार्यदायी संस्था ने तारकोल 600 रुपये प्रति ड्रम महंगा होने का हवाला देकर काम रोक दिया है। महंगा माल लगाने के लिए विभाग से अनुमति की मांग की गई है।
Trending Videos


लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटरमार्ग पर किमी संख्या 16 गरुड़चट्टी से किमी संख्या 29 दिउली मलेलगांव तक 14 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का काम करीब 9.53 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। फरवरी 2026 में काम शुरू हुआ था, जिसे सितंबर 2026 तक पूरा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी तक इड़िया गांव से घट्टूगाड के बीच सिर्फ 7 किमी डामरीकरण हुआ है। 7 किमी क्षेत्र में काम अधूरा पड़ा है। इसके बाद पूरी 14 किमी सड़क पर दोबारा प्रीमिक्स कारपेट भी होना है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तारकोल के दाम बढ़ गए हैं। प्रति ड्रम 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कार्यदायी संस्था ने लोक निर्माण विभाग से कार्य लागत बढ़ाने की मांग की है। बिना रेट रिवाइज हुए ठेकेदार आगे काम करने को तैयार नहीं है। फूलचट्टी से गरुड़चट्टी के बीच सड़क की हालत सबसे खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। चारधाम यात्रा जोरों पर होने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोनिवि का कहना है कि रेट रिवीजन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। प्रक्रिया में देरी हुई तो सितंबर की डेडलाइन आगे जा सकती है। मानसून में कच्ची सड़क पर सफर और मुश्किल हो जाएगा।



---



कोट



7 किमी डामरीकरण पूरा हो गया है, 7 किमी शेष है। तारकोल की कीमतें बढ़ने से कार्यदायी संस्था ने काम रोका है। उच्चाधिकारियों के स्तर पर समाधान निकाला जा रहा है। निर्देश मिलने पर ठेकेदार को आगे काम के लिए कहा जाएगा। - साहब सिंह सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed