फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The cleanliness drive continued on the second Sunday as well; through voluntary labor, the message of a clean village was conveyed

Rishikesh News: दूसरे रविवार भी चला स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छ गांव का संदेश

Sun, 12 Jul 2026 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness drive continued on the second Sunday as well; through voluntary labor, the message of a clean village was conveyed
डोईवाला। ग्राम पंचायत में दूसरे रविवार को भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विदुषी निशंक, ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी के नेतृत्व में हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विदुषी निशंक ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का स्थायी माध्यम बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी निभाएगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने सभी ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में नियमित रूप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि गांव की स्वच्छता और सुंदरता सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को इस अभियान को जारी रखा जाएगा, ताकि स्वच्छता लोगों की आदत बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में दीवान सिंह सजवान, चेतन गौड़, परविंदर कौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया। सभी ने स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज के संकल्प को दोहराते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।----------------------------



7 दिन के मासूम को असलम खान ने दिया जीवनदान, 55वीं बार किया एसडीपी दान
डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती सात दिन के प्री-मैच्योर नवजात को आपात स्थिति में ए पॉजिटिव एसडीपी की जरूरत थी। सूचना मिलने पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सदस्य असलम खान 25 किलोमीटर दूर से अस्पताल पहुंचे। करीब तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद एसडीपी दान कर बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया कि असलम खान अब तक 55वीं बार एसडीपी दान कर चुके हैं। इस दौरान समिति के सचिव आसिफ हसन भी मौजूद रहे। समिति ने असलम खान के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed