फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Govardhan Leela conveys the message of nature conservation and sacrifice

Rishikesh News: गोवर्धन लीला से मिलता है प्रकृति संरक्षण और त्याग का संदेश

Sun, 25 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 25 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
The Govardhan Leela conveys the message of nature conservation and sacrifice
डोईवाला। कथाव्यास राम उपाध्याय महाराज ने कहा कि मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए। पद, प्रतिष्ठा, धन और शक्ति स्थायी नहीं है। जब मनुष्य इन उपलब्धियों को अहंकार समझकर अभिमान करने लगता है तो उसका विवेक समाप्त हो जाता है। गार्डन कॉलोनी में श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में प्रवचन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें सिखाती है कि वास्तविक महानता दूसरों की रक्षा करने, उनकी सहायता करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निवर्हन करने में है। भगवान की गोवर्धन लीला ने इंद्र का अहंकार तोड़ दिया। अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों नह हो, अंतत: सत्य और धर्म के सामने टिक नहीं सकता। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। सच्चा धर्म वह है, जिसमें मनुष्य के हदय में दूसरों के लिए करूणा हो। इस दौरान मनोज पांडे, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, रोशन, सतेंद्र त्यागी, आराध्या, सवित, नीलम शर्मा, दीपशिखा, बबीता, रामरती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed