सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The municipality rejected half a dozen garbage vehicles

Rishikesh News: मेंटेनेंस खर्च अधिक बताकर पालिका ने रिजेक्ट कर दिए आधा दर्जन कूड़ा वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The municipality rejected half a dozen garbage vehicles
विज्ञापन
नगर पालिका ने कुछ वर्ष पूर्व खरीदे गए करीब आधा दर्जन कूड़ा वाहनों का मेंटेनेंस खर्च अधिक बताकर रिजेक्ट कर दिया है। यह कूड़ा वाहन अठूरवाला क्षेत्र के पंचायत घर में खुले आसमान के नीचे जंग खा रहे हैं। 2018 में डोईवाला नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगर पालिका बनाया गया था। जिसमें कुल बीस वार्डों का गठन किया गया था। नगर पालिका के गठन के बाद पालिका द्वारा कई कूड़ा वाहन खरीदे गए थे। इनमें से ज्यादातर कूड़ा वाहनों की आयु अभी बची हुई है। लेकिन नगर पालिका ने करीब आधा दर्जन कूड़ा वाहनों की मेंटेनेंस करवाना छोड़ नए वाहन खरीदने की तैयारी कर ली है। कई सभासदों के विरोध के बावजूद बोर्ड बैठक से प्रस्ताव भी पास करवा लिया गया है। नगर पालिका करीब पांच नए वाहन खरीद रही है। एक वाहन की कीमत करीब दस से पंद्रह लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। जबकि करीब आधा दर्जन वाहन एक वर्ष से अठूरवाला में मेंटेनेंस के अभाव में जंग खा रहे हैं। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की अवधि अभी कई वर्ष शेष है। स्थानीय सभासद संदीप नेगी और प्रदीप नेगी ने कहा कि अठूरवाला पंचायत घर में खुले आसमान के नीचे नगर पालिका के कई वाहन जंग खाकर बेकार हो रहे हैं। इनका मेंटेनेंस करवाकर काम चलाया जा सकता था। उन्होंने इस मामले को पिछली बोर्ड बैठक में भी उठाया था लेकिन पालिका प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed