{"_id":"69e156d637a86f20130e38bf","slug":"generator-in-hospital-still-dark-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-948808-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अस्पताल में जनरेटर, फिर भी अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अस्पताल में जनरेटर, फिर भी अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की ओर से शटडाउन लेने पर उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। अस्पताल में डीजल जनरेटर होने के बाद भी एक्स-रे मशीन बंद रही। एक्स-रे नहीं होने से कई मरीजों को निजी केंद्रों में जाना पड़ा। कई मरीज बिना एक्स-रे कराए लौट गए।
चारधाम यात्रा को शुरू होने में दो दिन का समय शेष रह गया है। यात्रा में व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के लिए प्रशासन की ओर से बैठक पर बैठक आयोजित की जा रही हैं। ऋषिकेश यात्रा का प्रवेश द्वार है। प्रवेश द्वार पर ही स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा रही हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर ऊर्जा निगम ऋषिकेश की ओर से शटडाउन लिया गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे से अपराह्न दो बजे तक शहर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रही। इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में भी बिजली गुल रही। लाइट नहीं होने से अस्पताल की एक्स-रे मशीन बंद हो गई। एक्स-रे कक्ष के बाहर सुबह से दोपहर एक बजे तक मरीज और तीमारदार लाइट आने के इंतजार में बैठे रहे। मरीज पंकज, राजीव रावत ने बताया कि संचालक ने बताया कि लाइट नहीं होने से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बिना एक्स-रे के ही वापस लौटना पड़ा।
-- -
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारी से इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ देहरादून
--
उप जिला चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन को संचालित करने के लिए हाई बोल्टेज की जरूरत पड़ती है। डीजी सेट से हाई बोल्टेज नहीं मिलने से एक्स-रे मशीन का संचालन बंद रहा।
- डॉ. आनंद सिंह राणा, सीएमएस।
Trending Videos