{"_id":"69864f893dddaa97e9045baf","slug":"tobacco-sales-to-be-curbed-in-the-city-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-895946-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर में तंबाकू बिक्री पर लगाया जाएगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर में तंबाकू बिक्री पर लगाया जाएगा अंकुश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, पवित्र और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। निगम कार्यालय में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम निगम क्षेत्र को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाएगा।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि देशभर के केवल 7 से 8 शहरों में ही यह नियम लागू है। जिसमें धार्मिक स्थान और गंगा के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई इस दायरे में बिक्री करता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ चालानी कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम इस मुहिम को बालाजी सेवा संस्थान के सहयोग से प्रारंभ करेगा। संस्थान के विशेषज्ञ लोगों को तंबाकू से होने वाले कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। आयुक्त ने बताया कि शहर की 134 दुकानें तंबाकू विक्रय हेतु चिह्नित की गई हैं। 18 दुकानों का पंजीकरण किया गया है। बाकी बची दुकानों को जल्द से जल्द पंजीकरण किया जाएगा। बिना लाइसेंस तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को अवैध माना जाएगा। मेयर ने अवगत कराया गया ऋषिकेश को योगनगरी और तीर्थनगरी के रूप में जाना जाता है। नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में डॉ. सोनम, डॉ. राना जे सिंह, मोर्गन क्रेहर आदि उपस्थित रहे।

कमेंट
कमेंट X