सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The committee members were stopped by the police

Rishikesh News: पीएम के कार्यक्रम में जा रहे संघर्ष समिति के लोगों को पुलिस ने रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The committee members were stopped by the police
बापूग्राम में प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों को प्रशासन और पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आईडीपीएल सिटी गेट के बाहर हरिद्वार राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूटे गए। घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार प्रदीप नेगी और कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापूग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बापूग्राम, मीरानगर, बीसबीघा, गीतानगर, नंदुफार्म, गुमानीवाला समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों का धरना जारी रहा।
मंगलवार को प्रधानमंत्री तक क्षेत्र की समस्या को पहुंचाने के लिए बापूग्राम से प्रदर्शनकारी देहरादून के लिए रवाना हुए। सिटी गेट के समीप पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
लोगों को आशंका है कि उनकी जमीन और आवास प्रभावित हो सकते हैं। इसी मांग को लेकर संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही है और सरकार से स्पष्ट समाधान की मांग कर रही है।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब बापूग्राम मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की।
प्रदर्शन करने वालों में राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, शूरवीर सिंह सजवाण, मुस्कान चौधरी, हिमांशु कश्यप, दिनेश व्यास, आशुतोष शर्मा, अविनाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed