सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sachin of Phaldakote became Income Tax Inspector

Rishikesh News: फल्दाकोट के सचिन बने आयकर निरीक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sachin of Phaldakote became Income Tax Inspector
विज्ञापन

Trending Videos
विकासखंड के फल्दाकोट गांव के होनहार युवक सचिन आयकर विभाग में निरीक्षक बने हैं। साधारण परिवार से आने वाले सचिन की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।



सचिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 8 तक जनता इंटर कॉलेज पोखरखाल से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीआईसी दिउली से पूरी की। करीब चार वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उन पर आ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सचिन की मां गांव में रहकर पशुपालन के जरिए परिवार का भरण-पोषण करती हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े सचिन ने अपने छोटे भाइयों के लिए भी एक मिसाल पेश की है। सचिन का कहना है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनका बचपन से ही सरकारी सेवा में जाने का सपना था, जो अब साकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed