सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strategy ready to surround the opposition

Rishikesh News: विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार, कल दून में प्रदर्शन करेंगी महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 23 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Strategy ready to surround the opposition
विज्ञापन

Trending Videos
भाजपा महिला मोर्चा और विभिन्न संगठनों की महिलाएं प्रदेश भर में सड़कों पर उतर कर विपक्ष के खिलाफ जनांदोलन करेंगी। 24 अप्रैल को देहरादून में हजारों महिलाएं कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। निकाय व मंडल स्तर पर भी कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। बुधवार को भाजपा कार्यालय में महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष परिसीमन में अवरोध कर रहा है। कांग्रेस परिसीमन और महिला आरक्षण पर गलत बयानबाजी करते हुए पूरे मामले में लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन आवश्यक होता है। परिसीमन विधेयक पास हो जाता तो 33 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भट्ट ने कहा कि 1971 में भारत की जनसंख्या 54 करोड़ थी। इस जनसंख्या पर 550 सांसद थे। आज जनसंख्या 140 करोड़ हो गई है। इसलिए परिसीमन का प्रस्ताव रखा गया था। सीटों को 850 किए जाने का प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद उत्तराखंड में 8 लोकसभा सीटें होंगी, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए सहायक सिद्ध होंगी। केंद्र सरकार ने परिसीमन एक्ट में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के कथित रवैये के विरोध में मंडल स्तर से लेकर जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत और नगरीय निकायों तक निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। भट्ट ने कहा कि 29 अप्रैल को उत्तराखंड विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाई व प्रतीक कालिया आदि मौजूद रहे।



---

सपा करती है तुष्टीकरण की राजनीति



महेंद्र भट्ट ने मुस्लिम आरक्षण को तुष्टीकरण की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम आरक्षण की मांग की थी। समाजवादी पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति करती है। संविधान में यह उल्लिखित है कि धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed