सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President CP Radhakrishnan is in Rishikesh today Tight security arrangements

Dehradun: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Apr 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल ने स्वागत किया। इसके बाद वह एम्स ऋषिकेश पहुंचे।

Vice President CP Radhakrishnan is in Rishikesh today Tight security arrangements
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एम्स ऋषिकेश पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

Trending Videos

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है।

पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे...Dehradun: केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति, थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि दौरे के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed