सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power Shortage Worsens Power Cuts Begin in Villages and Small Towns Uttarakhand news

Uttarakhand News: बिजली की किल्लत बढ़ी, गांव-छोटे कस्बों में बिजली कटौती शुरू, मांग 4.4 करोड़ यूनिट पार

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी में बिजली की मांग 4.4 करोड़ यूनिट पार हो गई, जबकि उपलब्धता 4.3 करोड़ यूनिट है। गांवों में डेढ़, छोटे कस्बों में एक और स्टील इंडस्ट्री में तीन घंटे तक कटौती की जा रही है।

Power Shortage Worsens Power Cuts Begin in Villages and Small Towns Uttarakhand news
बिजली संकट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की किल्लत भी बढ़ने लगी है। मांग के सापेक्ष यूपीसीएल को कम उपलब्धता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे कस्बों के अलावा स्टील फर्नेश इंडस्ट्री में भी कटौती करनी पड़ रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी कई क्षेत्रों में कटौती की गई।

Trending Videos

इस माह में पहली बार बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। एक अप्रैल को मांग 4.1 करोड़ यूनिट थी जो कि 15 अप्रैल को बढ़कर 4.3 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को बिजली की मांग 4.4 करोड़ यूनिट पार कर चुकी है। इसके सापेक्ष उपलब्धता को देखें तो यूजेवीएनएल का उत्पादन अभी तक न्यून स्तर पर ही चल रहा है। 10 अप्रैल को यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन 80 लाख यूनिट था जो कि रविवार को 79 लाख यूनिट दर्ज किया गया। सामान्य दिनों में यह 2.4 करोड़ यूनिट तक पहुंचता है। वहीं, केंद्रीय पूल से भी यूपीसीएल को रोजाना 1.4 करोड़ यूनिट बिजली ही मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति में कमी के चलते अचानक में कटौती
मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम होने की वजह से यूपीसीएल को रोजाना 80 हजार से एक लाख यूनिट बिजली की किल्लत पेश आ रही है। लिहाजा, यूपीसीएल को कटौती करनी पड़ रही है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में 25 मिनट से लेकर एक घंटा, छोटे कस्बों में 10 से 20 मिनट, अन्य कस्बों में एक घंटे तक और स्टील फर्नेश में तीन घंटे की कटौती करनी पड़ रही है। हालांकि अभी कहीं भी ऐसे हालात नहीं हैं कि घोषित कटौती करनी पड़ी। आपूर्ति में कमी के चलते अचानक में यह कटौती की जा रही है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपीसीएल के लिए मुसीबत बन गए बंद घरों के बिजली मीटर, ताजा रिपोर्ट में सामने आई ये बातें

ग्लेशियर पिघलेंगे तो बढ़ सकता है उत्पादन

फिलहाल नदियों में जल स्तर कम होने की वजह से यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन कम चल रहा है। पिछला इतिहास देखें तो गर्मी बढ़ने पर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ पिघलने लगती है। इससे नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है। यूजेवीएनएल प्रबंधन इसके इंतजार में है। जल स्तर बढ़ने पर बिजली का उत्पादन भी बढ़ जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed