सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case of fraud in the name of selling property has come to

Dehradun News: दुकान बेचने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud in the name of selling property has come to
विज्ञापन
Iदुकान बेचने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी-पीडि़त ने सामान भी चोरी करने का लगाया आरोपI
Trending Videos




पटेलनगर थाना क्षेत्र में संपत्ति बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बॉबी त्यागी ने वरिष्ठ पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गोरखपुर शिमला बाईपास रोड निवासी अमन कुमार और उनकी पत्नी स्नेहा मिश्रा ने खुद को एक दुकान और उससे जुड़े कमरे का मालिक बताकर उनसे 10 लाख रुपये में सौदा किया।



शिकायत के अनुसार, एक फरवरी 2023 को इकरारनामा किया गया, जिसके तहत आरोपी ने 9.63 लाख रुपये अग्रिम के रूप में ले लिए और दुकान व कमरे का कब्जा भी दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में जब उन्होंने संपत्ति अपने नाम कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील से खाता-खतौनी की जांच कराने पर पता चला कि संबंधित संपत्ति अमन कुमार के नाम दर्ज ही नहीं है। आरोप है कि इस बीच दुकान में रखा एलईडी टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, कुर्सियां, कूलर, पंखे, बेड समेत अन्य सामान और दराज में रखे 35 हजार रुपये, चेक बुक व सीसीटीवी डीवीआर भी गायब कर दिए गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed