{"_id":"69e9d01d866a32e87900c250","slug":"power-crisis-deepens-amid-rising-temperatures-demand-surges-further-uttarakhand-news-in-hindi-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गर्मी के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराया, मांग में और उछाल, यूपीसीएल के छूटने लगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गर्मी के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराया, मांग में और उछाल, यूपीसीएल के छूटने लगे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तराखंड में बिजली की मांग 4.6 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। मांग के सापेत्र बिजली उपलब्ध कराना यूपीसीएस्क के लिए मुश्किल होता जा रहा है।
बिजली संकट।
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है। मांग के सापेक्ष उपलब्धता में यूपीसीएल के पसीने छूटने लगे हैं। हालात ये हैं कि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल बाजार से 1.6 करोड़ यूनिट बिजली खरीदने के बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति फिर भी नहीं कर पा रहा है।
Trending Videos
बाजार में बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं। प्रदेश में बिजली की मांग 4.6 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। इसके सापेक्ष राज्य पूल से 90 लाख यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.4 करोड़ यूनिट मिलाकर कुल 2.4 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। बाकी करीब दो करोड़ यूनिट बिजली का इंतजाम यूपीसीएल बाजार व अन्य माध्यमों से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की कमी हो रही है, जिस कारण कटौती करनी पड़ रही है।बिजली किल्लत की वजह से हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 10 मिनट, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 50 मिनट की कटौती की गई।
ये भी पढे़ं...Rudraprayag: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत
छोटे कस्बों लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर और बाजपुर में 15 मिनट से दो घंटे तक कटौती की गई। रुड़की शहर और काशीपुर में भी 20 मिनट तक बिजली गुल रही।

कमेंट
कमेंट X