{"_id":"69e93291229b8cbd0802bcfb","slug":"hilly-cuisine-attracts-devotees-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-953304-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रद्धालुओं को लुभा रहे पहाड़ी व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रद्धालुओं को लुभा रहे पहाड़ी व्यंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जो चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।ट्रांजिट कैंप में उड़द की दाल के पकोड़े, कापली भात, तिल की चटनी, जंगोरे की खीर और मंडवे की रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेकर यात्री न केवल उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं, बल्कि उन्हें यात्रा के दौरान पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध हो रहा है। उपासना जन सेवा स्वायत्त सहकारिता संगठन से जुड़ी 12 समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार किए जा रहे इन व्यंजनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। बिहार से आए यात्री अरुण कुमार ने बताया कि इन पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और स्वाद का अनूठा अनुभव मिल रहा है। ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। गणपति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता बंसल ने कहा कि नगर निगम की ओर से ट्रांजिट कैंप में स्टॉल लगाने का अवसर मिलने से महिलाओं को अपनी आजीविका मजबूत करने का मंच मिला है। उन्होंने धामी सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X