{"_id":"69e693438844719b5d02849d","slug":"outrage-erupted-over-the-audio-clip-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-951711-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऑडियो क्लिप पर भड़का आक्रोश, कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन, घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऑडियो क्लिप पर भड़का आक्रोश, कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन, घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में प्रदर्शनकारियों को रोकती कोतवाली पुलिस। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
Trending Videos
एक वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर जन-आक्रोश फूट पड़ा है। उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने कोतवाली परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने न केवल ऑडियो मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही, बल्कि महिला उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके पुत्र की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर भी पुलिस प्रशासन को घेरा।
सोमवार को कोतवाली गेट के बाहर यूकेडी कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य को अपराध मुक्त होने के कारण देवभूमि कहा जाता है। वर्तमान स्थिति देखे तो उत्तराखंड में अपराध के आंकड़े विचलित कर रहे हैं।
महिला अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आरोप है कि माफिया की ओर से महिलाओं को गलत रास्ते पर धकेलने के उपाय खोजे जा रहे हैं। इसके लिए कई गिरोह सक्रिय हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।
इस क्लिप में दो भूमाफिया एक महिला के बारे में आपस में चर्चा कर रहे हैं, जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि ये लोग किसी पहाड़ी लड़की के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही पहाड़ी समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोनों व्यक्तियों की पहचान कर इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमिला रावत, सीताराम रणाकोटी, सुदेश भट्ट, हेमा रावल, संदीप भंडारी, विकास रयाल, अशोक राणा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी गंगा लिंगवाल, लक्ष्मी कठैत, रामेश्वरी चौहान, सुमित्रा बिष्ट, सरोपी देवी, प्रमिला आदि शामिल रहे। सीओ नीरज सेमवाल ने कहा कि ऑडियो क्लिप की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X