{"_id":"69e693a329c708d82707823c","slug":"guidance-of-saints-is-the-biggest-strength-of-the-state-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-951712-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों का मार्गदर्शन राज्य की बड़ी शक्ति : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों का मार्गदर्शन राज्य की बड़ी शक्ति : धामी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक अस्मिता और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संतों के मार्गदर्शन को राज्य की सबसे बड़ी शक्ति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद से उत्तराखंड विकास, धर्म और संस्कृति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यह बातें उन्होंने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कहीं। इस कथा का आयोजन श्री राधागोविंद सेवा समिति द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश, हरिद्वार, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत पूरे उत्तराखंड को भारत की सनातन आत्मा का जीवंत स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि तीर्थ स्थलों का समुचित विकास हो। श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हों।
साथ ही, आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से मजबूती से जुड़ी रहें। कथा में प्रसिद्ध कथावाचक गोविंददेव गिरी महाराज भक्तों को कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी प्रतिभाग किया।
-- -
देवताओं, ऋषियों की पावन भूमि है उत्तराखंड : स्वामी चिदानंद
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में उत्तराखंड को नकारात्मक धारणा की नहीं, बल्कि नटराज की धरती बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं है। यह देवताओं, ऋषियों, तपस्वियों और दिव्य चेतना की पावन भूमि है। यह वह धरा है जहां हिमालय की गोद में ऋषियों ने तपस्या की और मां गंगा का अवतरण हुआ। यहां के प्रत्येक कण में आध्यात्मिकता, संस्कृति और सनातन जीवन मूल्यों की सुगंध विद्यमान है।
-- -
जन-जन तक पहुंचा रहे प्रेम व सेवा का संदेश
कथावाचक गोविंददेव गिरी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के अंतर्मन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार कर रही है। वे अपनी कथाओं के माध्यम से धर्म, नीति, करुणा, सेवा, प्रेम और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर कथा आयोजक अरुण माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, श्यामसुंदर केला उपस्थित थे। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार भट्टर, कृष्ण कुमार माहेश्वरी, अनुज गांधी, शिवराज किशोर मूना और राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X