सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees took a holy dip in the Ganga

Rishikesh News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Ganga
बैशाखी पर्व पर गंगा घाट पर नेजा निशान के सा​थ पहुंची देव डोली। स्रोत संवाद। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पर्वतीय क्षेत्रों से देवडोलियां अपने नेजा निशान के साथ गंगा स्नान के लिए घाट और तटों पर पहुंची। इस दौरान गंगा घाट पर देवडोलियों का मिलन हुआ।
Trending Videos


ढोल दमाऊ की धुन पर घाट पर देवडोलियां जमकर खेलीं। घाट पर देवडोलियों के पुजारियों पर पाश्वा अवतरित हुए। देवडोलियों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।



मंगलवार सुबह से ही बैसाखी पर्व पर गंगा में स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्रिवेणीघाट, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, रायवाला और श्यामपुर क्षेत्र में सुबह से अपराह्न तक गंगा में स्नान के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन आदि वितरित किए। बैसाखी पर्व पर लोगों ने अपने घरों पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। इस दौरान लोगों ने चैत्रमास में घरों की दहलीज पर फूल रखने वाली कन्याओं को प्रसाद वितरित कर बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed