{"_id":"69dea75b5521ba7a7600e673","slug":"aiims-healthcare-reaches-the-mountains-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-946598-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : पहाड़ तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : पहाड़ तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पिछले तीन वर्षों में उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक के 46 हजार से अधिक लोगों को टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाकर मील का पत्थर स्थापित किया है।
बीते कुछ वर्षों के दौरान संस्थान ने विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य में न केवल प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना अपना लक्ष्य बनाया बल्कि तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों को भी दूर करने में प्राथमिकता बरती है।
एम्स ने कोविड काल से पूर्व वर्ष 2018 में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की थी। पांच अगस्त 2023 को संस्थान में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीमेडिसिन एंड बायोमेडिकल इंफॉर्मेटिक्स की स्थापना होने के बाद इसके लिए एक अलग विभाग गठित कर दिया गया।
टेलीमेडिसिन सेवा के तहत संस्थान की ओर से टेली-एजुकेशन और टेली-परामर्श दो अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित की जाती हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में एम्स की यह स्वास्थ्य सेवाएं किसी वरदान से कम नहीं हैं।
बीते 3 वर्षों के दौरान अभी तक करीब 46 हजार 189 से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। टेली कंसल्टेशन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर स्वास्थ्य परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा ई-संजीवनी पोर्टल का उपयोग कर वीडियो काॅल के माध्यम से भी विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि संस्थान के चिकित्सक ऑनलाइन माध्यम से नियमित स्तर पर रोगियों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। संस्थान की टेलीमेडिसिन सेवा पर रोगियों ने लगातार भरोसा जताया है। यह केवल एक स्वास्थ्य तकनीक ही नहीं है, बल्कि दूर-दराज के लोगों के लिए एक जीवन रक्षक प्रणाली भी है। इस सेवा से लोगों को अस्पताल तक की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती है और समय की बचत के साथ ही खर्चा भी कम होता है।
-- -
टेलीमेडिसिन सेवा के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- ट्राॅमा टेलीमेडिसिन टोल फ्री नंबर - 18001804278, इमरजेंसी टेलीमेडिसिन नंबर- 7060005829/0135-2462503, टेलीमेडिसिन फाॅलोअप नंबर- 7302895044, आई बैंक नंबर- 9068563883/0135-2460835
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X