{"_id":"6a4529217f007e27d50ede67","slug":"tourists-faces-light-up-amidst-the-heavy-downpour-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143318-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: झमाझम बारिश में पर्यटकों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: झमाझम बारिश में पर्यटकों के खिले चेहरे
Wed, 01 Jul 2026 08:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से तीर्थनगरी का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिली।
बारिश के बाद गंगा तटों पर प्राकृतिक सौंदर्य का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच पर्यटक रेनकोट पहनकर गंगा तट, जानकी सेतु, रामझूला, बैराज सेतु, काली घाट और साधु समाज घाट पर घूमते नजर आए। कई पर्यटक गंगा से उठती धुंध और बारिश के दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी दिनभर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
सुहावने मौसम के चलते घाटों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि मौसम में आए बदलाव से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।