{"_id":"69a9f380cbfa1309600fb21f","slug":"up-police-reached-raiwala-in-search-of-the-murder-accused-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-914892-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हत्यारोपी की तलाश में रायवाला पहुंची यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हत्यारोपी की तलाश में रायवाला पहुंची यूपी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के राजू खेड़ा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके से बाद आरोपी फरार चल रहा है। हत्या के आरोपी के तार रायवाला से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद संभल पुलिस रायवाला पहुंची।
संभल पुलिस के अनुसार आरोपी संजीव कुमार ने हत्या करने के बाद रायवाला निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया था। कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस रायवाला पहुंची। पुलिस ने संजीव कुमार के संपर्क में आने वाले व्यक्ति के घर में तलाशी ली। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। रायवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि बीते 2 मार्च को उत्तर प्रदेश की संभल जिले के गांव राजू खेड़ा थाना एचडी कोंबो के रहने वाले बृज किशोर पुत्र वेद प्रकाश की उसी के भाई संजीव कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस रायवाला पहुंची थी।
Trending Videos