फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   USF's Mohit elected President at Doiwala College; ABVP

Rishikesh News: डोईवाला महाविद्यालय में यूएसएफ के मोहित बने अध्यक्ष, अन्य सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
USF's Mohit elected President at Doiwala College; ABVP
शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में यूएसएफ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य सभी पांच सीटें एबीवीपी के खाते में आई है। एनएसयूआई के हाथ इस बार भी खाली रह गए है।
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय छात्र संघ के लिए मंगलवार को सुबह आठ से एक बजे तक मतदान कराया। दो बजे से मतगणना प्रारंभ हुई जो शाम 5.30 बजे तक चलती रही है। मतगणना समाप्त होने के बाद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ देवेश प्रसाद भट्ट ने अध्यक्ष पद पर यूएसएफ के मोहित मंमगाई को 338 मत मिले। एनएसयूआई के वंश खत्री को 290 मत मिले और एबीवीपी के दीपक नौटियाल को 285, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोहन पाल को 332 मतों से जीत मिली। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रिंस शर्मा ने 360 मत लेकर जीत हासिल की। एनएसयूआई के आयुष कृषाली को 347 मत मिले। सह सचिव पद पर एबीवीपी की वंशिका को 429 और एनएसयूआई की वंदना को 308 मत मिले। इस तरह वंशिका के खाते में जीत आई। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की पलक ने 391 मत लेकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी सृष्टि को 323 मत पर संतोष करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के प्रियांशु कृषाली को 341 मत मिले। प्रतिद्वंदी अतुल को 307 मत मिले। इस तरह प्रियांशु यूआर के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और दायित्व की शपथ दिलाई गई। बाद में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुसूल निकाला।
विज्ञापन


यूएसएफ ने महाविद्यालय में किया उलटफेर
डोईवाला। महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहली बार उतरी यूएसएफ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद कब्जा जमाकर सबको चौंका दिया। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी यूएसएफ की जीत के पीछे उक्रांद नेताओं की मेहनत को भी माना जा रहा है। जिन्होंने उम्मीदवारों के लिए जी तोड पसीना बहाया। हालांकि यूएसएफ अन्य सीटों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। लेकिन अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद पर कब्जा जमाकर छात्र राजनीति के लिए नए संकेत दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एनएसयूआई का वनवास जारी, प्रत्याशियों का रहा अच्छा प्रदर्शन

डोईवाला। लंबे समय से छात्र संघ से बाहर चल रही एनएसयूआई की झोली इस बार भी खाली रह गई है। लेकिन संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों ने दमदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय में बढ़ती ताकत का एहसास कराया है। छात्र संघ चुनाव को संगठन ने बेहद गंभीरता से लेकर लड़ा था। चुनाव की पूरी कमान भी अनुभवी छात्र नेताओं के पास थी। लेकिन संगठन किसी भी पद पर जीत हासिल नहीं कर सका है।

--

अध्यक्ष पद जाने से एबीवीपी को भी झटका
डोईवाला। महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद एबीवीपी के हाथ से चला गया है। लंबे समय से परिषद इस पर काबिज रही है। हालांकि उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदि पांचों पद परिषद को मिले है। लेकिन अध्यक्ष पद खोने का गम उनके चेहरों पर दिखाई दे रहा है। परिषद अध्यक्ष पद जाने की समीक्षा में जुट रही है। परिषद नेताओं का दावा है कि परिषद अधिकांश सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed