{"_id":"6a538190a4cc532ac40f9b3c","slug":"a-pledge-for-greenery-during-the-harela-festival-580000-saplings-will-be-planted-in-the-district-during-the-monsoon-season-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-157894-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिले में मानसून के दौरान लगाए जाएंगे 5.80 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिले में मानसून के दौरान लगाए जाएंगे 5.80 लाख पौधे
Sun, 12 Jul 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर
हरेला पर्व पर 16 जुलाई को 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य
जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी विभागों और जनसहभागिता से चलेगा व्यापक पौधरोपण अभियान
शाहरुख सामानी
रुड़की। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में कुल 5 लाख 80 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि वन विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है।
हरेला पर्व के अवसर पर विशेष अभियान के तहत जिले में 16 जुलाई को 30 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पौधरोपण के लिए विभागों को फलदार और छायादार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों समेत अन्य सरकारी विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुरक्षित करना है ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण को विकसित कर सकें। इसके लिए संबंधित विभागों को पौधों की निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
-- -- -- -- -- --
हरेला पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। पौधरोपण अभियान के तहत सभी बढ़-चढ़कर भाग लें और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें। मानसून के अनुकूल मौसम का लाभ उठाते हुए पूरे अभियान को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाया जाएगा। - स्वपनिल अनिरुद्ध डीएफओ हरिद्वार