फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waterlogging and contaminated water increase the risk of infectious and waterborne diseases

Roorkee News: जलभराव और दूषित पानी से बढ़ा संक्रामक और जलजनित रोगों का खतरा

Sun, 12 Jul 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and contaminated water increase the risk of infectious and waterborne diseases
जलभराव और दूषित पानी से बढ़ा संक्रामक और जलजनित रोगों का खतरा
विज्ञापन

नगर और देहात में आबादी क्षेत्र में हुआ है जलभराव
लक्सर। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर और देहात क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आबादी क्षेत्र में जलभराव से जलजनित और संक्रामक रोगों के फैले का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चिकित्सक बरसात के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बीते चार - पांच दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। नगर में निचले इलाकों और कालोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। देहात में भी जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं होने पर सड़कों व आबादी क्षेत्र के आसपास पानी रुका हुआ है। पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के कारण जहां डेंगू - मलेरिया का खतरा बढ़ गया है वहीं, बारिश के दौरान दूषित पानी के सेवन और भोजन में लापरवाही से डायरिया, टाइफाइड, पेचिस, उल्टी - दस्त और पेटदर्द जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सक इस मौसम और वर्तमान परिस्थितियों में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार उल्टी, दस्त, पेट दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लें। अधिकारियों का कहना है कि समय पर उपचार और सावधानी बरतकर जलजनित रोगों से बचाव संभव है।

-------------

बरतें सावधानी



उबालकर ठंडा किया शुद्ध पानी पिएं
बासी भोजन न करें

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन न करें

भोजन को ढक कर रखें

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

मच्छरों से बचाव के उपाय करें

घर के आसपास पानी जमा न होने दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed