फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR filed against two named and four unidentified individuals in attack on clinic operator

Roorkee News: क्लीनिक संचालक पर हमले के मामले में दो नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 12 Jul 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against two named and four unidentified individuals in attack on clinic operator
न्यायालय में विचाराधीन है भूमि विवाद का मामला
विज्ञापन

लक्सर। भूमि विवाद में कुछ लोगों की ओर से क्लीनिक संचालक पर घात लगाकर लाठी - डंडे और लोहे की राॅड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, महेशरा गांव निवासी बृजपाल सिंह ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें विपक्षियों से जान का खतरा बना हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। 26 जून को वह लक्सर स्थित अपना डेंटल क्लीनिक बंद कर गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान लक्सर - पुरकाजी हाईवे पर पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर लाठी - डंडे और लोहे की राॅड से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीछे से उनके कुछ परिचित के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अक्षय व पदम निवासीगण महेशरा और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed