सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A speeding truck damaged the property of the Energy Corporation, and an FIR was lodged

Roorkee News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऊर्जा निगम की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
A speeding truck damaged the property of the Energy Corporation, and an FIR was lodged
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक के ऊर्जा निगम की संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब चार बजे लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे सरकारी बिजली के खंभों और 25 केवी के ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed