सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accident insurance checks handed over to the families of farmers

Roorkee News: किसानों के परिजन को सौंपे दुर्घटना बीमा राशि के चेक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Accident insurance checks handed over to the families of farmers
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति में दो किसानों के परिजनों को दुर्घटना बीमा राशि के चेक दिए गए। समिति के चेयरमैन ने किसानों के परिजन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
Trending Videos


सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि गन्ना समिति की ओर से समिति के सभी सदस्य किसानों का दुर्घटना बीमा कराया जाता है। इस वर्ष समिति के दो सदस्य किसान मुन्नू निवासी ग्राम ढाढेकी और अतीश निवासी ग्राम मथाना की दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को गन्ना समिति के चेयरमैन अनुराग चौधरी ने मृतक किसान मुन्नू की पत्नी राजेश देवी और अतीश की पत्नी बालेश देवी को 5 - 5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए। चेयरमैन अनुराग चौधरी ने कहा कि समिति के सभी सदस्य और उनके परिजन की आवश्यकताओं व हितों का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कौशल कुमार, मोहित कुमार सहित समिति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed