{"_id":"69c540b51cc8eeb3d80e7d90","slug":"bjp-workers-worshipped-girls-in-gurukul-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931133-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल में किया कन्याओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल में किया कन्याओं का पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गुरुकुल में कन्याओं का पूजन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। अपनी संस्कृति के बल पर भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा।
खानपुर के दाबकी गांव के पास स्थित गुरुकुल में कन्या शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कन्याओं का धार्मिक गतिविधियों के साथ पूजन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल ने कहा कि मुगलकाल में भी भारतीय महिलाएं निडर रही हैं जो आज भी वही रूप में हैं। खानपुर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पंवार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में युद्ध से डर का माहौल है लेकिन भारतीय संस्कृति के बल पर देश में शांति का वातावरण है। इस दौरान खानपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन राठौर, मंडल मंत्री नीलम चौधरी, पूनम, शुक्रविंदर, सलोनी, माही, मंजू, अनीता और करुणा चौहान आदि मौजूद रही।
Trending Videos