{"_id":"69c540e7d56ebc63340a459b","slug":"hajj-2026-medical-screening-and-vaccination-schedule-released-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931136-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हज यात्रा-2026 मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हज यात्रा-2026 मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस वर्ष प्रदेश से कुल 1366 यात्री हज यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे।
हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि चयनित हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर किया जाएगा जो हज यात्रा के लिए अनिवार्य है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च को सुबह 9 बजे से हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन उप जिला चिकित्सालय रुड़की में होगा।
वहीं, 28 मार्च को देहरादून के यात्रियों का परीक्षण सुबह 9 बजे से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, डालनवाला में आयोजित किया जाएगा। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर, काशीपुर और बाजपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए 31 मार्च को सुबह नौ बजे से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में व्यवस्था की गई है। इसी दिन रुद्रपुर, गदरपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, खटीमा, सितारगंज तथा चंपावत जिले के यात्रियों का मेडिकल परीक्षण राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में किया जाएगा। इसके अलावा नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन एक अप्रैल को सुबह नौ बजे से बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में आयोजित होगा।
हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से अपना मेडिकल परीक्षण और वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने बताया कि संबंधित तिथियों की सूचना हाजियों को कवर हेड के मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाएगी।
आठ स्टेट हज इंस्पेक्टर भी हज यात्रा पर जाएंगे
उत्तराखंड हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के हज यात्रियों के साथ आठ स्टेट हज इंस्पेक्टर भी हज यात्रा पर जाएंगे। ये इंस्पेक्टर हाजियों को यात्रा से पूर्व प्रशिक्षण देने के साथ-साथ पूरी यात्रा के दौरान उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड हज समिति हाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समिति ने यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो। खतीब अहमद ने बताया कि हज यात्रा के अप्रैल और मई माह में आयोजित होने की संभावना है। इसके मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Trending Videos