{"_id":"69c5418098f626f2540a3b82","slug":"a-herd-of-elephants-created-panic-trampling-20-bighas-of-crops-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931140-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाथियों के झुंड ने मचाया आतंक, 20 बीघा फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाथियों के झुंड ने मचाया आतंक, 20 बीघा फसल रौंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बीती रात हाथियों ने भोगपुर गांव के आसपास खेतों में घुसकर गेहूं, गन्ना और सरसों की करीब 20 बीघा फसल को नुकसान पहुंचाया।
किसानों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से हाथियों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ये हाथी चारे की तलाश में रात के समय नीलधारा गंगा पार जंगल से गंगा के रास्ते भोगपुर गांव के आसपास पहुंच जाते हैं और खेतों में खड़ी फसलों को खाकर और पैरों से कुचलकर नष्ट कर देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड रात करीब 10 से 11 बजे के बीच खेतों में घुस आता है और पूरी रात उत्पात मचाने के बाद सुबह होते ही गंगा तटबंध के रास्ते वापस जंगल की ओर लौट जाता है।
किसानों ने बताया कि नीलधारा गंगा तटबंध पर जंगली जानवरों को रोकने के लिए लगाई गई सोलर लाइन पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से इसे ठीक नहीं कराया गया है। किसानों का आरोप है कि वे लगातार वन विभाग से जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हाथियों के झुंड चारे की तलाश में नीलधारा गंगा पार कर खेतों में आकर घुस रहे हैं और खेतों में खड़ी गेहूं, गन्ना, सरसों, साग सब्जी आदि की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। - बालकृष्ण, किसान
किसान पूरी तरह से खेती पर निर्भर है। खेतों में बुआई, निराई, गुड़ाई, सिंचाई आदि कर किसी तरह फसल तैयार करता है। खेतों में पैदावार नहीं होगी तो किसान भूखे मरने के कगार पर होगा। - अजीत सिंह, किसान
भोगपुर वन चौकी क्षेत्र के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। रात्रि के समय फोन नहीं उठाते। हाथियों के झुंड खेतों से होकर आबादी की तरफ आ रहे हैं जिससे लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। - स्वराज सैनी, किसान
वन विभाग के अधिकारियों से लगातार मांग करने के बावजूद फसलों से जानवरों की रोकथाम नहीं हो पा रही है। क्षतिग्रस्त सोलर लाइन ठीक नहीं हो पा रही है। - प्रदीप कुमार, किसान
भोगपुर क्षेत्र में रात के समय हाथियों के और फसलों को रौंदने का मामला संज्ञान में है। भोगपुर वन चौकी पर नए वन दरोगा गए हैं। मेरे नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं जो रात के समय गश्त पर रहेंगे। हाथियों को फसलों में घुसने से पहले ही पटाखे आदि चलाकर भगाने का काम किया जाएगा। - महेंद्र गिरी, वन क्षेत्राधिकारी, लक्सर
Trending Videos