{"_id":"69c95e1aaa7458dc81034e83","slug":"husband-attacked-head-broken-for-protesting-against-molestation-of-wife-roorkee-news-c-5-1-drn1027-933862-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति पर हमला, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति पर हमला, सिर फोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। मौके पर हुए हंगामे, अफरातफरी और मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कृष्णानगर निवासी ट्रांसपोर्ट का पुहाना चौक पर कारोबार है। शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह लेबर चौक पर फास्ट फूड खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान तीन युवक बाइक से वहां पहुंच गए और महिला पर फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने तो ट्रांसपोर्टर ने युवकों को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध जताया।
इस पर हमलावरों ने ट्रांसपोर्ट पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया। इसमें ट्रांसपोर्टर के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बमुश्किल ट्रांसपोर्ट की युवकों से जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये भी छीनकर भाग गए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos