सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jain Community Celebrates the Birth Anniversary of Their Revered Deity

Roorkee News: जैन समाज ने मनाया अपने आराध्य देव की जन्म जयंती

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Jain Community Celebrates the Birth Anniversary of Their Revered Deity
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के बाद भक्ति भाव से की श्रीजी की आराधना
Trending Videos

भगवान महावीर की जन्म जयंती धूमधाम मनाई, विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा
जैन समाज ने मनाया अपने आराध्य देव की जन्म जयंती
रुड़की। जैन समाज ने अपने आराध्य देव चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के बीच भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा मौहल्ला कानून गोयान स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आदर्शनगर जैन मंदिर पहुंची जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव पूर्वक श्रीजी की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिगम्बर जैनाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने कहा कि विश्व शांति के लिए भगवान महावीर के जिओ और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म: और अपरिग्रह जैसे मानवतावादी सिद्धांत वर्तमान में ज्यादा प्रासंगिक है। वैश्विक अशांति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति भगवान महावीर को तो मानता है लेकिन उनके सिद्धांतों पर अमल नही करता। इससे पूर्व कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनिता अग्रवाल और पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन धर्म सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, उत्तराखंड जैन सभा के कार्याध्यक्ष साधुराम जैन, प्रधान अनिल कुमार जैन, मंत्री अवनीश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, एडवोकेट नवीन कुमार जैन, पंकज जैन, अजय जैन, पीसी जैन, अरिंजय जैन, मुकेश कुमार जैन, सुगंध जैन, उदय जैन, शुभांगी निश्चय जैन, मनोज कुमार, चैरब जैन,विरेंद्र कुमार जैन, यश जैन, डॉ रविकुमार जैन, निधि जैन अनिता जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed