सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SE Reviews Status of Arrears Recovery from Industrial Consumers

Roorkee News: एसई ने इंडस्ट्री के बकायदारों की वसूली का स्टेटस जांचा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
SE Reviews Status of Arrears Recovery from Industrial Consumers
विज्ञापन
85 करोड़ की राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छुट्टी के दिन भी काम कर रहे अधिकारी
Trending Videos

भगवानपुर की इंडस्ट्री एरिया में शत प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश, देर रात तक चली बैठक
भगवानपुर इंडस्ट्री एरिया में बकायेदारों पर सख्ती, ऊर्जा निगम का वसूली अभियान तेज
रुड़की। भ्रवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बकायेदारों से राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा निगम ने सोमवार को सख्त रुख अपनाते हुए देर रात तक बैठक की। 85 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के दिन भी अभियान चला रहे हैं। निगम द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं का स्टेटस जांचकर श्रेणीवार सूची तैयार की जा रही है और कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई स्थानों पर बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन भी काटे गए। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि विशेष अभियान के तहत इंडस्ट्री एरिया में बड़े बकायेदारों की पहचान कर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। लंबे समय से बकाया रखने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में लगातार निरीक्षण और दैनिक समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों से वसूली प्राथमिकता में है, वहीं छोटे उपभोक्ताओं को भी समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हलचल बढ़ी है, कई उद्योगों ने बकाया जमा करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ को अंतिम चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed