सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   31 taxi drivers from Roorkee are busy preparing for the Chardham Yatra

Roorkee News: चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटे रुड़की के 31 टैक्सी चालक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
31 taxi drivers from Roorkee are busy preparing for the Chardham Yatra
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के नजदीक आते ही टैक्सी चालकों में उत्साह बढ़ने लगा है। इस बार भी चालक इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यही समय उनके लिए सबसे ज्यादा काम और आमदनी लेकर आता है। यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए चालक अपनी गाड़ियों की मरम्मत, सर्विसिंग और जरूरी दस्तावेजों को अपडेट करने में जुट गए हैं। सीजन शुरू होने पर स्थानीय टैक्सी मालिक व चालकों की ओर से हरिद्वार का रुख किया जाएगा। यात्रा में प्रतिदिन का किराया तीन हजार बताया गया है।
Trending Videos




रुड़की टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि शहर में 31 चालकों में इस बार यात्रा के लिए खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी चालक अपनी गाड़ियों को फिट करने में लगे हैं। वहीं चालक सोशल मीडिया के माध्यम से बुकिंग के लिए यात्रियों अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। वहां व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए वे यात्रियों से सीधे संपर्क कर रहे हैं और अपनी सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे उन्हें यात्रा से पहले बुकिंग मिलने की संभावना है। टैक्सी मालिक कुणाल का कहना है कि चारधाम यात्रा उनके लिए साल का सबसे अहम समय होता है। वह पूरे साल इसी का इंतजार करते हैं और अब सोशल मीडिया के जरिये उन्हें आसानी से ग्राहक मिल रहे हैं। वहीं चालक श्रीकांत गौतम ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने उनके काम को और आसान बना दिया है जिससे उन्हें दलालों पर निर्भर रहना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed